पीएसएम पीजी कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, 120 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

 

 

युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर रोजगार सृजन करने के लिए किया प्रेरित।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी की ओर से शुक्रवार को पीएसएम पीजी कॉलेज महराजगंज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) का आयोजन किया गया। इसमें करीब 120 छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बजरंग बहादुर सिंह ने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और नवाचार के माध्यम से रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाले बनें तथा देश के आर्थिक विकास में योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भारती ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक होने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी के सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी एवं वीके राणा ने सूक्ष्म और लघु उद्योगों की स्थापना, उद्यमिता के महत्व तथा केंद्र सरकार की एमएसएमई योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं, एसबीआई के अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्रा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विवेक तिवारी, जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक रजित और अब्दुल रहमान सहित अन्य अतिथियों ने उद्यम स्थापना के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं संस्थागत सहयोग के बारे में बताया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रवक्तागण डॉ. नईम, डॉ. कृष्ण कुमार, वंशदीप मौर्य, विंध्याचल चौरसिया, डॉ. मुरलीधर जायसवाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. पुष्पा पांडेय, अरुण सिंह, केपी सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह, कमलेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित कर उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।