दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरहनी सूरपार टांगिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम अध्यक्ष जयराम और उनके बेटे वीरेंद्र के साथ धारदार हथियार और लाठी डंडे से मारपीट का मामले का आरोप हैं। गुरुवार को मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान ग्राम अध्यक्ष जयराम की आंख में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार आंख की स्थिति गंभीर होने के कारण ऑपरेशन कर आंख निकालने की नौबत बताई गई है। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार जारी है।वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।पुरन्दरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि मारपीट के मामले में रामिलन सहानी, सुरेश, सर्वेश और उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

