संविधान दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया माल्यार्पण।

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।

संविधान दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट फरेंदा परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

कार्यक्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फरेंदा विश्वनाथ प्रताप सिंह, अपर सिविल जज अंकित सिंह, न्यायिक अधिकारी अमूप सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर रविंद्र उपाध्याय, परशुराम यादव, शमशाद अली खां, उमाशंकर यादव, लक्ष्मी जायसवाल, महिमा पाठक, सिमरन जायसवाल, मृत्युंजय शुक्ला, विपिन यादव सहित अनेक अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।