उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रिजर्व पुलिस लाइंस में अपर पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महाराजगंज रिजर्व पुलिस लाइंस में आज अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक परेड सलामी ली गई तथा पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एकरूपता एवं चुस्ती दुरुस्ती को रखने के लिए टोली वार ड्रिल व शस्त्र कवायद ड्रिल का आयोजन कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं ड्रिल का अवलोकन करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की इसके पश्चात उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइंस में विभिन्न अनुभावों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें गणना कार्यालय, पीआरबी वाहन शाखा, शस्त्रागार , मेस, सब्सिडियरी कैंटीन, मनोरंजन कक्ष और स्टोर गार्ड शामिल रहे ।निरीक्षण के दौरान पाई गई छोटी-मोटी कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समयबद्ध निर्देश दिए गए ।अपार पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की तत्परता, स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए कहा की आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए रिजर्व पुलिस लाइन का सदैव तैयार रहना आवश्यक होता है ।निरीक्षण में दौरान पुलिसकर्मियों में नया उत्साह देखने को मिला।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!