उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याऐं ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को शिकायत करताओ को त्वरित ,समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल लगभग 39 जन शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 7 प्रकरणों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया ।शेष प्रकरण को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्टि ,सुनिश्चित की जाए ।जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत परसा ग़िदही, घुघली में जिला उद्यान अधिकारी, जंगल जरलहा उर्फ अनंतपुर में सहायक अभियंता लघु सिंचाई तथा ग्राम भैंसा में कानूनगो के नेतृत्व में मौके पर जांच एवं निस्तारण हेतु टीम भेजी। साथ ही बलुआपार निवासी त्रिवेणी पुत्र धनराज के खतौनी शुद्धिकरण का कार्य भी मौके पर कराया ।उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण एसओपी के अनुसार हो और अंतिम आख्या से पूर्व शिकायतकर्ता से अवश्य पूछा जाए ।जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर आइजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में समय और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।उन्होंने अधिकारियों को स्वयं निगरानी करते हुए प्रकरणों का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन पूर्वाह्न 10बजे से 12 तक प्रभावी जनसुनवाई करने तथा महत्वपूर्ण कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर उसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए ।संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, सीएमओ डॉक्टर नवनाथ प्रसाद ,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता ,उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएससी रिद्धि पांडे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!