उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
श्रवण कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय लोक दल महराजगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया ।
राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय महासचिव के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज ।
श्रवण कुमार पाण्डेय जी को राष्ट्रीय लोक दल महराजगंज का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी के निर्देशानुसार व राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के अनुमोदनोपरांत राष्ट्रीय लोक दल महराजगंज का जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार पाण्डेय निवासी फरेंदा बुजुर्ग को मनोनीत किया गया। मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आशा जताई है कि श्रद्धेय भारत रत्न स०चौधरी चरण सिंह एवं श्रद्धेय अजीत सिंह चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी के विचार धारा रालोद के नीति में आस्था रखते हुए राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करेंगे।



