- स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया

मईल (देवरिया)। भागलपुर-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर कुंडौली गांव के समीप शुक्रवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता और मानवीय संवेदना ने घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के रेवली गांव निवासी चंदेश्वर प्रजापति पुत्र स्व. जगदेखन प्रजापति किसी आवश्यक कार्य से बाइक से सलेमपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कुंडौली गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

