उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मिश्रौलिया शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।

बाबा भोलेनाथ की जयकारों के बीच किया जलाभिषेक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज

थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया शिव मंदिर पर श्रावण मास के पहले सोमवार को पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोले भंडारी के जयकारों से पूरा गांव गुंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। वही मंदिर पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। घरों में महिलाओं ने व्रत रखा। मनौती वाले देवस्थानों पर कावड़ यात्रियों ने नेपाल राष्ट्र के त्रिवेणी धाम से गंगाजल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मिश्रौलिया शिव मंदिर पर सुबह 4:00 बजे से श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फूलों को अर्पित कर गंगाजल और दुग्धाभिषेक कर अपने संस्कारिक कष्टो से निजात दिलाने की प्रार्थना की। समूचा मंदिर श्रद्धा के भाव में आभायुक्त हो गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। तथा आसपास के गांव से बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे पूजा अर्चना के लिए मंदिर पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह अपने जवानों के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!