साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़।
भाठ क्षेत्र में बारिश होने पर खाद की बड़ी डिमांड।

सुबह चार बजे से लाइन में लगे किसान।
स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया, बाजार, महराजगंज
निचलौल तहसील क्षेत्र के भाठ इलाके में रविवार को शाम को हुई बारिश से धान के खेतों में यूरिया खाद डालने के लिए किसान परेशान है रविवार को बैठवलिया सहकारी समिति पर पर 500 बोरी यूरिया खाद पहुंच गई। खाद की जानकारी होने पर सोमवार को क्षेत्र के किसान सुबह चार बजे से लाइन में लगे हुए हैं। सच्ची और पुलिस प्रशासन आने के बाद खाद का वितरण 8:00 बजे से प्रारंभ कर दिया गया। खाद लेने के लिए पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी कतार में नजर खड़ी रही। बहुत सारे किसान भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद खाद लेने के लिए समिति पर पहुंच गए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौंकी बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल सुशील कुमार सिंह, परमेश्वर यादव आनंद यादव तैनात रहे। पुलिस कर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे लेकिन फिर भी कई किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। समिति के सचिव प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में पांच सौ बोरी यूरिया खाद समिति पर उपलब्ध है किसानों की भीड़ को देखते हुए लाइन में लगे किसानों में हाथ का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांग को देखते हुए यूरिया की अतिरिक्त आपूर्ति आवश्यकता की है। ताकि सभी किसानों को समय पर खाद मिल सके। समिति पर मौजूद किसान प्रभु, सरवन, संजय, नंदकिशोर, शिवमंगल, दयानंद, लोरीक,राजेश पासवान, संगम पांडेय, मुन्ना, जवाहर, दिनेश यादव, फुला, जानकी ने बताया कि खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लगना पड़ा। तब जाकर एक बोरी खाद मिली।



