जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया ।यह रैली परिवहन विभाग महाराजगंज के तत्वाधान में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा ,रैली को रवाना करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपील की वाहन चलाते समय सभी आवश्यक यातायात नियमों का पालन करें ।लापरवाही से वाहन का संचालन ना करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर सतर्कता न केवल स्वयं को बल्कि राहगीरों और परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक भी आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसका उल्लंघन दंडनीय अपराध है, नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं से होने वाली जनहित जनहानि को रोक सकते हैं ।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा मांह के दौरान जनपद भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और नियमों के पालन हेतु परिवार प्रवर्तन कार्यवाही भी की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ,अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



