दस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अभियुक्त के विरुद्ध हो रही विधिक कार्यवाई।।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक गुप्ता (36) पुत्र राजदेव, निवासी उटिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
बताया गया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 101/26, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पूर्व से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार सुबह लगभग 9:05 बजे अभियुक्त को उसके घर उटिया, थाना उसका बाजार (सिद्धार्थनगर) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह,उप निरीक्षक आलोक यादव,मुख्य आरक्षी हृदय यादव,आरक्षी संदीप गौतम रहे।


