फतेहपुर

दलित नाबालिग सगी बहनों को शादी का झांसा देकर युवक हुए फरार

खखरेरू / फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दलित समाज की दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 29 दिसंबर को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी 17 वर्षीय और 14 वर्षीय बेटियां अकेली थीं। अगले दिन जब वह वापस लौटा तो दोनों बेटियां घर से गायब मिलीं। परिजनों व रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

तहरीर के अनुसार, मौका पाकर मोहित पांडेय निवासी ग्राम रक्षपालपुर, गोविंद मेहतर निवासी ग्राम आलमपुर गेरिया, तथा राजेश पासवान व अमित पासवान निवासी ग्राम असोथर, घर पहुंचे और दोनों नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गए।

पीड़ित ने यह भी बताया कि दोनों बेटियां घर से जाते समय लगभग डेढ़ तोले का मंगलसूत्र, 3 ग्राम सोने की अंगूठी, 6 तोले की चांदी की पायल तथा ₹22,000 नकद अपने साथ ले गई हैं।

इस संबंध में खखरेरू थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया पीड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके लड़कियों को सकुशल 10 घंटे के अंदर बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!