LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पशु तस्करों द्वारा ब्राह्मण कुमारों की हत्या पर बोले शलभ -कार्रवाई ऐसी होगी की नजीर बनेगी

मझौली राज में पशु तस्करों ने दो युवकों को वाहन से कुचल कर मार डाला था

एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण

देवरिया। शुक्रवार को मझौलीराज में दर्जनों वाहनों के काफ़िले के साथ अपनी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे देवरिया के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पशु तस्करों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि नजीर बनेगी।

देवरिया सदर के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी 10 दिसंबर को पशु तस्करों के वाहन से हुई सौरभ चतुर्वेदी पुत्र संजय चतुर्वेदी व आशुतोष पांडेय पुत्र रमेश पांडेय की मौत की खबर पर उनके परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने ने पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन से मोबाइल पर वार्ता कर तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई के बारे में पूछा और सबको अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस हर हाल में उन्हें गिरफ्तार करेगी। हमने डीजीपी से भी यह घटना बताकर कठोर कार्रवाई की अपील की है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रुप से विक्रांत मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र, हिमांशु मिश्र, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, नवीन तिवारी,अभिषेक, सिब्बू मिश्र, मनीष, गौरीशंकर गुप्ता, अनुज मिश्रा ,सिद्धार्थ मिश्रा  ,प्रमोद चतुर्वेदी, धुरंधर पांडे,शशिकांत चौबे ,सचिन चौबे,देवेंद्र मिश्रा, विपुल तिवारी, नर्वदेश्वर पाण्डेय देहाती,,गौरी शंकर ,हैप्पी मिश्रा,राजेश सिंह ,प्रभाकर दुबे, शशिकांत चौबे, प्रभाकर दुबे, गणेश पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!