क्रिकेट मैच : सुतावर ने बंगरा बाजार को दी शिकस्त

स्वाभिमान जागरण देवरिया

लार क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 4 प्रतियोगिता का तीसरे दिन का मैच स्वामी देवानंद मठ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सुतावर बनाम बंगरा बाजार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुतावर की टीम ने तनवीर की शानदार शतकीय पारी 129 रनों के बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया गया। जवाब में उतरी बंगरा बाजार की टीम 178 रनो पर सिमट गई। इस प्रकार सुतावर की टीम 32 रनों से विजई रही। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भावी प्रधान पद प्रत्याशी व समाजसेवी श्री अजय यादव द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। मैच का आयोजन रजत सिंह गोलू की अध्यक्षता में तथा कमेटी के अन्य सदस्यगण सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डी0बी0, आदि लोगों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। मैच में निर्णायक की भूमिका में रणजीत सिंह यादव व मोनू सुतावरी मौजूद रहे।



