अरिहंत पाठक ने नीट पीजी में आल इंडिया रैंक में हासिल की 7602 वीं रैंक, बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज नगर पंचायत के अरिहंत पाठक ने अपने प्रथम प्रयास में नीट-पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया 7602वीं रैंक हासिल कर इस क्षेत्र सहित दो दो जनपद का मान बढ़ाया है। अरिहंत पाठक मूल रूप सिद्धार्थ नगर जनपद के पथरा बाजार के गौरी पाठक के मूल निवासी है लेकिन इनके पितामह महाराजगंज में शिक्षा विभाग में जिला लेबल के अधिकारी थे और बृजमनगंज में अपना निवास बनाया उनके पुत्र विनय पाठक बृजमनगंज में जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर वर्तमान में तैनात है। अरिहंत ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा सिद्धार्थनगर सेंटजेवियर स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और मार्च 2025 में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नीट-पीजी की तैयारी शुरू की और वर्तमान में आल इंडिया रैंक 7602वी प्राप्त की।अरिहंत के पिता विनय पाठक बृजमनगंज क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि उनकी मां वंदना पाठक गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सदस्य योगेंद्र यादव, वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चंद्र शेखर, सपा नेता मदन गोपाल यादव, पत्रकार एवं शिक्षक सुबाष चंद यादव सहित क्षेत्र के लोगों ने अरिहंत पाठक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



