भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का लिया जायजा, 144 ग्रामीणों को निःशुल्क उपचार।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज, सीमान्त मुख्यालय लखनऊ की महानिरीक्षक श्रीमती मीनू चौधरी ने 23 व 24 सितंबर को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, व्यापार एवं पारगमन मार्ग तथा परिचालन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने सोनौली व्यापार एवं पारगमन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर समेत अधिकारियों की मौजूदगी में नेपाल सशस्त्र बल, नेपाल पुलिस और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। इसमें सीमा प्रबंधन और दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई। महानिरीक्षक ने ठूठीबारी व्यापार मार्ग का भी निरीक्षण किया। परिसर में विशेष सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों को निष्ठा, अनुशासन और

सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा के साथ स्वच्छता, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और तकनीकी रूप से सजग रहने पर जोर दिया। नागरिक

कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट विलेज बोदना में मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 144 ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व दवाएं दी गई, जबकि 283

पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने एसएसबी के प्रयासों की सराहना की। 24 सितंबर को महानिरीक्षक ने ठूठीबारी परिसर में

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भ्रमण से सीमा सुरक्षा, एजेंसियों के समन्वय और सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर रहा।