उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर ईवीएम, वीपीपैट एवं वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचन स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के भंडारण हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम सामग्रियों की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था की समीक्षा करना रहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश नियंत्रण प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित रखरखाव, गार्ड रूम की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग टीनशेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रांग रूम में केवल नियमानुसार अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति देने तथा सीसीटीवी कैमरों की सतत क्रियाशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय अपजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!