उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बेधड़क मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन।

आधा दर्जन से अधिक स्थलों पर हो रहा मिट्टी खनन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कवलदह उर्फ सैलदह, समरधीरा, रघुनाथपुर,धुसवा कला, रजापुर,मलहनी फुलवरिया,तेनुवहिया,भोतहा और मानिक तलाव आदि गांवों में अवैध मिट्टी खनन बेखौफ चल रहा है विभागीय अधिकारियों के चुप्पी के चलते खनन माफिया दिन रात ओवरलोड वाहनों से पर्यावरण और सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं, खनन के कारण उपजाऊ कृषि भूमि गहराई गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों से सड़क जर्जर हो गई हैं, जिससे राहगीर हादसों के शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में उप जिला अधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर सौ घन मीटर आवेदन कर मिट्टी खनन किया जा रहा है, इसी बीच कुछ अवैध मिट्टी खनन कारोबारी भी चल रहे हैं, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!