नवजीवन मिशन स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों को दिलाई गई संवैधानिक मूल्यों की शपथ।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण,आनंदनगर महराजगंज।

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को स्थानीय नवजीवन मिशन स्कूल, आनंदनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीनियर डिवीजन मुंसिफ मजिस्ट्रेट, फरेंदा विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं अंकित सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।

 

इस दौरान मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण, उसकी महत्ता तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। विशेष रूप से युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक रहकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य साजी लुईस सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।