केएमसी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शर्मनाक घटना, 7 सीनियर छात्रों पर मुकदमा दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महाराजगंज जिले के एक मात्र केएमसी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक अमानवीय व शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है जिससे कालेज परिसर में हड़कंप मच गया । एमबीबीएस प्रथम वर्ष की के दो छात्रों के साथ सीनियर छात्रों द्वारा बेरहमी से मारपीट कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है की रेंगिंग से इनकार करने पर आरोपी छात्रों आरोपियों ने छात्रों को लात ,घुसे ,बेल्ट और लोहे की राड एवं जूते से बल से मारा और जूते को चटवाकर अपमानित किया । पीड़ित छात्रों में एस बर्मन सिंह वाराणसी और देवांश सिंह गाजीपुर के अनुसार सोमवार 7 बजे एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के कुछ सीनियर छात्रों ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौजऔर मारपीट की आवाज सुनकर कॉलेज के गार्ड व शिक्षक मौके पर मौजूद पहुंचे तब जाकर मारपीट रुकी । पीड़ित का आरोप है कि पहले भी उन्हें जबरन रैंकिंग की दबाव बनाया गया था और जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना की सूचना पर यूपी 112 को दी गई, बाद में दोनों घायल छात्रों ने सदर कोतवाली में जाकर तहरीर दी । पुलिस ने सीनियर छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाच कर रही है। इस घटना को लेकर विद्यालय प्रशासन पर भी प्रश्न खड़ा हो रहा है।



