उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दशहरा के मद्देनजर बृजमनगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज ।

बृजमनगंज थाना परिसर में आज नवरात्र को लेकर उप जिलाधिकारी फरेंदा फरेंदा ,शैलेंद्र गौतम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।उप जिलाधिकारी फरेंदा ने मूर्ति आयोजकों को शासन की नियमों की पूर्ण जानकारी दी और बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। सभी पांडालों को शासन से परमिशन लेना अनिवार्य किया गया है। और बिना परमिशन के नई मूर्ति नए जगह की स्थापना पर रोक लगाई गई है। सभी पांडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है मूर्तियों की ऊंचाई कम से कम चार,पांच फीट से अधिक नही होनी चाहिए पांडालों में अग्नि समन यंत्र रखना जरूरी है क्योंकि दीपक या कपूर चलाते समय आग लगने की संभावना बनी रहती है।

मूर्तियों की विसर्जन के दौरान समय से मूर्तियों को उठाकर उचित जगह पर जल प्रवाह किया जाए जुलूस में या पांडाल में अश्लील एवं फूहड़ गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा ।डीजे को नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

इस बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार राय, उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा राजन पासवान, दीपक शर्मा ,राजेश मौर्य ,गौरव कुमार सिंह ,सावंत कुमार गजेंद्र कुमार ,आदि सभी पुलिसकर्मी एवं सभी दुर्गा पांडालों के आयोजक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!