दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन और 50 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले कार्यालयों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कड़ा रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक से बिना पूर्वसूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।बैठक में सीएमओ, जिला गन्ना अधिकारी, डीआईओएस, एलडीएम, कई बीडीओ, बीईओ, अधिशासी अधिकारी तथा सिंचाई, नलकूप और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे।डीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण बैठक से अधिकारियों की अनुपस्थिति जनशिकायतों के प्रति उदासीनता दर्शाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी समस्या गंभीरता से सुनें। जरूरत पड़ने पर मौके पर जाकर जांच करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। लंबित एवं असंतुष्ट शिकायतों की विशेष समीक्षा करने तथा निर्धारित समय सीमा में पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

