उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीसीएम और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर, मुजहना के उमेश गौंड गम्भीर रूप से घायल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 19 सुखरामपुर के पास फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर एक डीसीएम और बाइक में टक्कर हो गई। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताते चलें कि यह घटना बृजमनगंज के वार्ड नंबर 19 के पास सुखरामपुर के पास हुई जब बृजमनगंज से फरेंदा की ओर जा रही है डीसीएम ने बाइक सवार उमेश गौंड को जोरदार टक्कर मार दी, उमेश गौंड की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,उमेश गौड़ ग्राम सेमरहना टोला मुजहाना, उसका बाजार सिद्धार्थ नगर के निवासी हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने तत्काल घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी बबृजमनगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया की पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है उन्होंने यह भी कहा की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!