अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, जमीन कब्ज़ाने वाले और पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय की लगाई गुहार

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

जनपद के सिसवां बाजार की अनुसूचित जाति की विधवा संगीता देवी ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर जमीन कब्ज़ाने वाले और थानाध्यक्ष व लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता का कहना है कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद दबंगों ने जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर झोपड़ी उजाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। संगीता देवी ने आरोप लगाया की थाने में सुलहनामा पर जबरन अंगूठा लगवाकर फर्जी समझौता दिखाया गया। पीड़िता ने एसपी से दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!