उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क हादसे में पिता पुत्र घायल।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता  बृजमनगंज महराजगंज

थाना क्षेत्र बृजमनगंज सड़क हादसे में पिता पुत्र के घायल होने का मामला प्रकाश में है। घायलों को इलाज हेतु भेज पुलिस अग्रिम कार्रवाई में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत फरेंदा मार्ग पर मंदिर मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम एक स्कूटी एवं कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार मोहम्मद शहीद एवं अयान उम्र करीब 8 वर्ष निवासी ग्राम इमिलिया थाना उसका बाजार,के रहने वाले पिता पुत्र घायल हो गए। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस मामले में एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!