ब्रेकिंग न्यूज़

ताजिया जुलूस और श्रावण मास को लेकर मईल थाने में पीस कमेटी की बैठक

रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल

ताजिया जुलूस और श्रावण मास को लेकर मईल थाने में पीस कमेटी की बैठक

एसडीएम बोले- अफवाहों से बचें, सौहार्द बनाए रखें

मईल।मुहर्रम के ताजिया जुलूस और श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को थाना मईल परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम बरहज हरिशंकर लाल एवं सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नायब तहसीलदार बरहज रविन्द्र कुमार मौर्य, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व एसएसआई महेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ताजियादारों, कांवड़ संघ के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा
कि निर्धारित रूट व समय से ही निकलेगा। ताजिया की ऊंचाई बिजली के तारों को ध्यान में रखकर तय होगी। डीजे पर भड़काऊ गाने प्रतिबंधित रहेंगे।
कांवड़ यात्रा के रूट पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। शिवालयों के पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भ्रामक पोस्ट व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि देवरिया गंगा-जमुनी तहजीब का जिला है। सभी त्योहार मिलजुल कर मनाएं। कोई भी समस्या हो तो तत्काल पुलिस-प्रशासन को बताएं। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी से सहयोग की अपेक्षा है। बैठक में विनीत उपाध्याय,वहीद, अदालत, फ़जले रसूल, दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!