उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संघर्षलील मजदूर नेता सीताराम पांडेय का असामयिक निधन, शोक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री एवं हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता रहे सीताराम पांडेय का मंगलवार की शाम करीब 7 बजे निधन हो गया। वह बीते तीन महीने से बीमार चल रहे थे। वह मधुमेह एवं अन्य कई बीमारियों से ग्रस्त थे। मंगलवार को शाम जब उनकी अचानक तबियत बिगड़ी तो स्वजन उन्हें स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निकट सहयोगी थे। उनकी पहचान क्षेत्र के एक संघर्षशील एवं जुझारू नेता के रूप में होती है। स्व. पांडेय मौजूदा समय में भाजपा से जुड़े रहे। बुधवार को घुघली बुजुर्ग में छोटी गंडक नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां भारी संख्या में क्षेत्रीय जनों उन्हें नाम आंखों से अंतिम बिदाई दी।

उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी, प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल,  डीसीएफ के चेयरमैन अशोक कुमार तिवारी, घुघली नगर पंचायत के चेयरमैन संतोष जायसवाल, पूर्व चेयरमैन बीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री महंत बालकदास, डॉ राजेश सिंह, हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, किसान नेता जितेंद्र सिंह, प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राकेश पांडेय, पूर्व प्रमुख संजय प्रसाद, घुघली के बंद चीनी मिल के पूर्व प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, भुवनी के पूर्व प्रधान वकील उपाध्याय, दिनेश पांडेय, बृजनाथ सिंह, विष्णुदेव उपाध्याय, चतुर्भुजा सिंह, उपेन्द्र तिवारी, भरत कुमार शुक्ल, रंजन पांडेय, साधुशरण तिवारी, जयचंद मिश्र, अरुणेश शुक्ल, नरेंद्र मिश्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय गुप्ता, समाजसेवी नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, जितेंद्र पटेल एवं अनादिदेव सिंह मोनू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!