LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाराजनीतिराज्य
निकोबार द्वीप में प्राकृतिक संपदा बचाने के लिए कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

निकोबार द्वीप में प्राकृतिक संपदा बचाने के लिए कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
क्षेत्र के लार,नवलपुर चौराहा, और मझौली राज में चलाया हस्ताक्षर अभियान
देश के पर्यावरण के साथ भाजपा कर रही है खिलवाड़ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय
स्वाभिमान जागरण देवरिया। देश का पर्यावरण लगातार कट रहे जंगल व पेडों के कारण पहले से ही दूषित हो रहा है।उक्त बातें क्षेत्र के नवलपुर, मझौली राज व लार बाजार में कांग्रेस द्वारा सरकार को अड़ानी समूह को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में लाखों की संख्या में पेड़ो को अड़ानी को बेचकर उसको नष्ट करने के विरोध में आयोजित हस्ताक्षर अभियान को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा । उन्होंने कहा कि भाजपा देश के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इसको सफल नहीं होने देगा। कार्यक्रम के प्रभारी दीनदयाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने जल,जंगल,जमीन बचाने के लिए यह अभियान पूरे देश में चलाया है।इस जिले में भी यह अभियान चल रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि इस जंगल के बेचने से निकोबार द्वीपसमूह में बचे हुए जनजाति समूह के लोंगों का जीवन खतरे में पड़ गया है। जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में अब सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चैयरमैन इस्लाम खान ने कहा कि भाजपा को जनता के हित से कोई मतलब नहीं है।हस्ताक्षर अभियान में मनीष कुमार रजक,वजीर अहमद,बदरे आलम,एम ए खान,रूदल बागी,डॉ याहिया अंजुम,परमानन्द प्रसाद,राजू खान, मुहम्मद सैफ,तारिक लारी,इसरार अहमद,अब्दुल रहमान, सतीश कुमार, मेराज,डॉ परवेज लारी,शादाब आलम आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।


