उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 बृजमनगंज में एफ डी पर रोक से डाक अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज के उप डाकघर में कार्यरत महिला व पुरुष अभिकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उप डाकघर के SPM द्वारा अभिकर्ताओं को बीस हजार रुपए से अधिक का फिक्स्ड डिपॉजिट  न करने का मौखिक आदेश दिया है, जिससे अभिकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

इस संबंध में अभिकर्ता संघ बृजमनगंज के अध्यक्ष गौरव जायसवाल एवं समस्त महिला व पुरुष अभिकर्ताओं ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक, प्रवर डाकघर, गोरखपुर मंडल को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्र की प्रति क्षेत्रीय डाक अधीक्षक व उप डाक अधीक्षक, गोरखपुर मंडल को भी दी गई है। अभिकर्ताओं ने पत्र में लिखा है कि _”बृजमनगंज उप डाकघर के समस्त अभिकर्ता बंधुओं द्वारा किए जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट, जो उप डाकघर के आय व बिजनेस को बढ़ाने का कार्य करते हैं, पर यस पी यम द्वारा बताया गया कि जितने भी महिला व पुरुष अभिकर्ता हैं उन सभी के द्वारा बीस हजार से अधिक फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं किया जाएगा। जिससे हम लोगों के सामने रोजी-रोटी पर संकट बन गया है। अचानक इस नए नियम से अभिकर्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विगत कई महीनों से हम अभिकर्ताओं के कार्य बाधित हैं।

अभिकर्ताओं ने आगे लिखा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से डाकघर के बिजनेस को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार की सीमा निर्धारित करने से न केवल उनके आय के स्रोत पर असर पड़ रहा है, बल्कि डाक विभाग के बिजनेस में भी कमी आ रही है।

संघ ने वरिष्ठ अधिकारी से मांग की है कि अभिकर्ताओं को पूर्व की भांति डिपॉजिट करने की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे वे अपना कार्य निर्बाध रूप से जारी रख सकें और डाक विभाग के विकास में योगदान कर सकें।

इस पत्र पर अभिकर्ताओं के रूप में सुनीता, प्रियंका, गौरव, धनुषधारी, संदीप, आर के वर्मा सहित कई अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!