उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सात वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अचेत, पुरन्दरपुर की इस घटना से लोग स्तब्ध।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिली, पुलिस मामले की जांच में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार शाम को एक कार्यक्रम में भोजन करने जा रही सात वर्षीय बच्ची अचेत अवस्था में मिली, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले कर गए,हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिये।उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के प्रभारी अधीक्षक डाक्टर अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:52 से बच्ची को अचेतावस्था में ले कर आये थे , बच्ची का उपचार किया गया उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है , बच्ची की हालत मू सुधार हो रहा है। पुरन्दरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने कहा कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!