उत्तर प्रदेशदेवरिया

सऊदी में देवरिया से उमरा करने गए तीर्थयात्री फंसे

देवरिया के लार का एक परिवार वतन वापसी के लिए परेशान

सऊदी में उमरा करने गए भारतीय तीर्थयात्री फंसे: फ्लाइट्स कैंसिल होने से बढ़ी मुश्किलें, लार, देवरिया (यूपी) का परिवार वतन वापसी के लिए परेशान

देवरिया/लार : क्षेत्रीय सुरक्षा तनाव और हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर बढ़ते हमलों के बाद, विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानें पूरी तरह से निलंबित कर दी हैं। इस कारण मक्का, मदीना और जेद्दा में करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीन (तीर्थयात्री) फंस गए हैं। एयर इंडिया (Air India) ने जेद्दा की उड़ानों को 31 अक्टूबर 2026 तक के लिए टाल दिया है, जिससे भारत वापस आने वाले यात्रियों की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

फ्लाइट AI 2256 रद्द, उत्तर प्रदेश के लार, देवरिया का एक ही परिवार मक्का में फंसा

सऊदी अरब के जेद्दा से नई दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2256 के अचानक रद्द होने से सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट और आसपास के होटलों में फंस गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना अंतर्गत नई बस्ती, इन्दिरा नगर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं:

रेयाजुद्दीन अंसारी (Reyazuddin Ansari) उम्र (26)
नग्मा खातून (Nagma Khatoon) उम्र (26)
नायजा लारी (Nyza Lari) उम्र (9 माह)
हुस्नआरा खातून (Hushanara Khatoon) (बुजुर्ग माता जी) उम्र (56)

यह पूरा परिवार उमरा की पाक यात्रा पूरी करने के बाद वतन लौटने का इंतजार कर रहा था। फ्लाइट्स सस्पेंड होने की वजह से ये सभी जेद्दा में रुकने को मजबूर हैं। देवरिया (यूपी) में मौजूद उनके परिजन अपने परिवार की सुरक्षा और स्वास्थ्य (विशेषकर बुजुर्ग माता जी हुस्नआरा) को लेकर बेहद चिंतित हैं और लगातार सरकार से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

पैसे, भोजन और दवाओं की किल्लत; सरकार से रेस्क्यू की मांग

वहां फंसे यात्रियों के परिवारों का कहना है कि 2 से 3 हफ्तों से उड़ानों की अनिश्चितता के कारण लोगों के पास जमा पूंजी खत्म हो रही है। लोकल ट्रैवल एजेंटों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं, जिससे यात्रियों को रहने, भोजन और जरूरी दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

विदेश मंत्रालय (MEA) और एयर इंडिया का पक्ष
एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर प्रभावित यात्रियों को मुफ्त री-बुकिंग (Fares Extension) या पूरा रिफंड (Full Refund) देने की बात कही है। हालांकि, यात्री रिफंड के बजाय सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मक्का और जेद्दा में विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय हैं और अब तक लगभग 3,000 भारतीयों को वैकल्पिक माध्यमों से लाया जा चुका है, लेकिन बाकी बचे यात्रियों के लिए अभी भी आपातकालीन कदम उठाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button