LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

थाना मईल पुलिस को बड़ी सफलता, सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा; 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी हिरासत में

 

स्वाभिमान जागरण मईल,देवरिया।

 

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मईल पुलिस ने सर्राफा दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में थाना मईल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिंडी तिराहे के पास से 01 अभियुक्त व 03 बाल अपचारियों को नियमानुसार हिरासत में लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

घटना का विवरण –

वादी रोहित जायसवाल ने थाना मईल पर तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी सर्राफा दुकान की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात, तिजोरी का सामान तथा 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना मईल पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

 

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों को हिरासत में लेने के बाद बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

 

बरामदगी –

1. पीली धातु के जेवरात 122 ग्राम

2. सफेद धातु के जेवरात व गलाए हुए टुकड़े 840 ग्राम

3. तीन अदद नग

4. दो अदद चांदी के सिक्के

5. चोरी के सामान के विक्रय से प्राप्त 2700 रुपये

 

गिरफ्तार अभियुक्त –

सोहेल साह पुत्र स्व. कमरूद्दीन निवासी भागलपुर, थाना मईल, जनपद देवरिया, उम्र करीब 48 वर्ष व 03 बाल अपचारी।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम –

उप निरीक्षक अजय कुमार राय, हे.का. योगेश यादव, का. इजहार अहमद, का. संतोष कुमार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!