उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,खराब प्रगति पर जवाबदेही तय की जाएगी।

बी.सी.डी. ग्रेड योजनाएं अस्वीकार्य।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा गुरुवार को देर शाम कैंप कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और उद्योग विभागों की योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह योजना पर्यावरण हितैषी होने के साथ लाभार्थियों को आय का अवसर भी देती है। पशुपालन विभाग को 27 फरवरी को सभी गौआश्रय केंद्रों में संरक्षित करने को कहा।

डीएम ने कुपोषित (सैम/मैम) बच्चों की सतत निगरानी और सुधार सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

रोजगारपरक योजनाओं में सुधार, दुग्ध व मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों में सदस्य संख्या बढ़ाने तथा सीएमओ को 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए। बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा कि खराब प्रगति पर जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!