फतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़

अखंड रामायण पाठ के समापन पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के पानिहा बाबा देवस्थान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) की ओर से आयोजित अखंड रामायण पाठ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भंडारे में गोरसंडी, तक्कीपुर, कठरिया, भूरुही, दरियामऊ, गुरगौला और जयरामपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन देर शाम तक जारी रहा।

आयोजन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरण कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

इस मौके पर केपी सिंह (जिला सचिव), विद्याशंकर मिश्र (जिलाध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ), धनंजय (जिला संगठन मंत्री), जितेंद्र सिंह (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अंबोल सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष) के साथ अरविंद तिवारी, अशोक सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव और भरत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!