पिंडी में हार्ड वेयर दुकानदार के 18 वर्षीय बेटे का शव दूसरी मंजिल पर रस्सियों से लटका मिला
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी


दिन दोपहर दो मंजिला पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
लार थाना क्षेत्र के पिंडी चौराहे पर शनिवार को एक हार्डवेयर की दुकान के दो मंजिले मकान में रस्सी से लटका हुआ युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पिंडी निवासी दुर्गा जायसवाल के पुत्र रितेश जायसवाल (18) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के , पिंडी चौराहे पर स्थित हार्डवेयर की दुकान के दो मंजिले मकान में युवक का शव रस्सी से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची लार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं, युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। आशंका यह भी जताई जा रही कि उसने किसी बात को लेकर आत्महत्या कर लिया हो। इस मामले में पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। मृतक के मोबाईल से ही पूरे घटना का राजफाश होगा।



