LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मईल चौराहा पर जाम के झाम में आम आवाम

मईल। इस समय अयोध्या धाम से मोकामा जनकपुर तक राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए स्थानीय मईल चौराहा पर सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इसी परिपेक्ष्य में सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कार्य के लिए सड़क की खुदाई कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण मुख्य चौराहे पर दोनों तरफ से सैकड़ों गाड़ियों की लाईन लग जा रही है, जिसके कारण रोज जनता जाम के झाम में फंस कर पीस रही है। रोज विद्यालय एवं अस्पताल के एंबुलेंस भी फंस रही है, जिससे सामान्य जनता को रोज परेशानी हो रही है।दिनभर मईल चौराहे पर जाम लग रहा है।क्षेत्रीय लोगों का कहना था की ठेकेदार को पहले एक तरफ का नाली निर्माण करा कर, तब दुसरे तरफ का नाली निर्माण करना चाहिए था। जिससे आने जाने वाले लोगों को जाम से निजात मिलती। वहीं ठीकेदार का कहना है कि नाला निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का प्रयास हो रहा है। जल्द ही लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!