LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रुद्रपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पिड़रा पुल पर अवैध असलहा तस्कर धराया, गोरखपुर में छापा मार दूसरे को भी दबोचा

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।
अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

शनिवार की आधी रात को थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर के नेतृत्व में पिड़रा पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान आदित्य उर्फ शिवा पुत्र स्व. राजेश, निवासी खोराबार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।

पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोरखपुर के झगहा थाना क्षेत्र के ग्राम ढमढा निवासी सोहन विश्वकर्मा से असलहे लेकर सप्लाई करता है। उसकी निशानदेही पर रुद्रपुर पुलिस ने तत्काल गोरखपुर में छापेमारी कर दूसरे आरोपी सोहन विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से कुल 3 तमंचे (जिसमें एक अर्धनिर्मित है), कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर, चौकी प्रभारी सौरभ सिंह सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!