LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
सलेमपुर में ऑटो से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 240.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

स्वाभिमान जागरण, सलेमपुर (देवरिया)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना सलेमपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक थ्री-व्हीलर ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ऑटो से 240.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में लिप्त 4 महिलाओं सहित 5 अभियुक्तों
को गिरफ्तार कर लिया है तथा तस्करी में प्रयुक्त थ्री-व्हीलर ऑटो को जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



