सलेमपुर: ‘सूरत खजाना’ में हुई नकबजनी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार; लैपटॉप-मोबाइल और नकदी बरामद

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
सलेमपुर (देवरिया)। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने दुकान में हुई नकबजनी की घटना का सफल अनावरण किया है।
दिनांक 06.09.2026 को वादी द्वारा थाना सलेमपुर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 05/06.09.2026 की रात्रि में रेलवे स्टेशन रोड, सलेमपुर स्थित ‘सूरत खजाना साड़ी व सूट’ की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0 297/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के क्रम में सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 07.09.2026 को नगर पंचायत कार्यालय के पास टेम्पो स्टैंड के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद होने पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:
कमलदीप प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी – हरैया वार्ड नं. 05, कोहार टोला, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया।
बरामदगी का विवरण:
1. एक अदद लैपटॉप HP कंपनी
2. एक अदद मोबाइल फोन Itel कंपनी (एंड्रॉइड)
3. नगद ₹550/- (चोरी की रकम से)
पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उ0नि0 दीपनरायण, थाना सलेमपुर
2. हे0का0 मुकेश उपाध्याय
3. का0 रामआशीष यादव


