ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तहसील समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं आम जन की फरियाद,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाधान दिवस में आयें 179 मामले, 24 का हुआ निस्तारण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को समस्याओं के निस्तारण के लेकर सैकड़ों फरियादी पहुंचे। समाधान दिवस में कुल 179 मामलें आए जिसमें 24 का तत्काल निस्तारण हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने फरियादियाें की शिकायत बारीक से सुना। समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिए। मथुरानगर निवासी कन्हैयालाल का पत्थर नसब के बाद निशानदेही पर पत्थर लगा दिया गया है। विपक्षी द्वारा पत्थर उखाड़ कर फेक दिया जा रहा है, वह मारने पीटने की धमकी भी दें रहे हैं। आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 18 में स्थित देशी शराब की दुकान संचालित होती हैं जों मंदिर के ठीक 15 फीट की दूरी पर स्थित हैं ।उक्त शराब की दुकान को हटाने को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने पत्रक देकर शराब की दुकान को हटाने की मांग किया है।इस प्रकार कुल 179 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें 24 का तत्काल निस्तारण कर शेष बचें 155 मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित निस्तारण के संबंधित विभाग को भेज दिया गया।उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह,तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, फरेंदा बीडीओ अतुल कुमार,फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक व वृजमनगंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह एवं अन्य थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!