स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत लेहरा मंदिर के पास स्थित पवह नाले में स्थानीय ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव उतरता हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।शव काफी फूल चुका था और लगभग 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक ने सफेद बनियान एवं काले रंग का नेकर पहन रखा था। दाहिने हाथ में 10 से अधिक अंगूठियां होने के कारण पुलिस को आशंका है कि मृतक संभवतः कोई विक्षिप्त व्यक्ति रहा होगा। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आवश्यक एवं विधिक कार्यवाही कर रही है।

