उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोली से सजाया विद्यालय परिसर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर फरेंदा के चन्द्रा पब्लिक स्कूल में धनतेरस-दीपावली के अवसर पर दीप सजावट और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक रंगों और नवीन डिज़ाइनों का प्रयोग कर विद्यालय परिसर को दीपावली के रंग में रंग दिया। प्रतियोगिता में अनुष्का मद्देशिया, आफरीन, हर्षिता, अनन्या पाण्डेय, मान्या पाण्डेय, माही जायसवाल, सरस्वती पाण्डेय, अन्नू यादव, अंकिता यादव और नर्मदा सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम की देखरेख प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्र के नेतृत्व में की गई और राजेश सहानी, हरी बहादुर, पुरुषोत्तम पाण्डेय और धीरेन्द्र मिश्र सहित समस्त विद्यालय स्टाफ आयोजन में सहयोगी दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!