महुआडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शराब की दुकान में चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार, 2 बालक हिरासत में, 9000 रुपये व शराब बरामद

महुआडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शराब की दुकान में चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार, 2 बालक हिरासत में, 9000 रुपये व शराब बरामद
स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवरिया।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने चोरी के माल के साथ 1 अभियुक्त और 2 विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में चोरी की देशी शराब व नगदी बरामद की गई।
शुक्रवार को वादी राजेश कुमार मल्ल ने थाना महुआडीह पर तहरीर दी कि 23.07.2026 की रात्रि में हरैया बसंतपुर स्थित देशी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-178/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। इस सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 24/25.07.2026 की रात्रि में पुलिस टीम ने ग्राम गोठा रसूलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास से अभियुक्त मुकेश गुप्ता पुत्र श्याम बरन गुप्ता, निवासी ग्राम गोठा रसूलपुर, थाना महुआडीह, उम्र करीब 19 वर्ष को 2 विधि विरुद्ध बालकों सहित गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 9,000/- रुपये नगद (10-10 व 20-20 की गड्डी) बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर हरैया बसंतपुर में झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 25 पाउच देशी शराब बंटी बबली भी बरामद की गई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त मुकेश गुप्ता के पास से 1 अवैध चाकू भी मिला। जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही विवेचना में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस भी बढ़ाई गई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: मुकेश गुप्ता पुत्र श्याम बरन गुप्ता, निवासी ग्राम गोठा रसूलपुर, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया – उम्र 19 वर्ष
विधि विरुद्ध बालक – 02
गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से:
उ0नि0 प्रभात सिंह
उ0नि0 शिव प्रकाश सिंह
का0 सुभाष यादव
रि0का0 गणेश जी वर्मा
रि0का0 नीरज उपाध्याय
रि0म0का0 गोल्डी
रि0म0का0 ज्योति मौर्य शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। विधि विरुद्ध बालकों को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।



