अभ्युदय योजना की कोचिंग कक्षाओं के संचालन का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अभ्युदय योजना के तहत नीट एवं जेईई की कोचिंग कक्षाओं के सचालन को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण तथा वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए आयोजित है जिसका उद्देश्य उन्हें गुणवत्तापूर्ण व निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी औपचारिकताओं को तुरंत पूरा कर कक्षाओं का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए ताकि पात्रों का बहुमूल्य समय नष्ट ना हो। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को व्यापक प्रचार के लिए निर्देश दिया और कहा की पोस्टर,नोटिस बोर्ड, सोशल मीडिया , विद्यालयी कक्षाओं के माध्यम से आधिकाधीक विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए। डीएम ने जोर देकर कहा की कक्षाएं पूरी तरह से परिणाम आधारित हो। इसके लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाओं के साथ साप्ताहिक टेस्ट ,प्रगति मूल्यांकन ,विद्यार्थियों का व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए साथ ही उपस्थित अध्यापन को गुणवत्ता और परीक्षाओं के प्रदर्शन को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए । बैठक में सीडीओ नागेंद्र कुमार सिंह , डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ,जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



