मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान 5.0 के तहत पृथ्वीपालगढ़ में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
आज मिशन शक्ति अभियान 5.00 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन तथा बच्चों की सुरक्षा ,सशक्तिकरण व सम्मान की उद्देश्यों के साथ ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के टोला लोधपुर में नारी शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बृजमनगंज थाना से महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव , उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा , महिला कांस्टेबल बेबी , उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा ,उपनिरीक्षक पंकज यादव , कांस्टेबल राजेश मौर्य , बृजेश पाल जी ने नारी सशक्तिकरण’ के विषय में गांव की महिलाओं को बताया कि नारी सशक्तिकरण का तात्पर्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और समानता से सुसज्ज्ति करना है। यह सिर्फ एक आदर्श वाक्य नहीं है, बल्कि यह समाज के विकास का एक आवश्यक आधार भी है। भारत एक ऐसा देश जहां महिलाओं को साक्षात शक्ति स्वरूपा एवं देवी के रूप में पूजा जाता है इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक रहना चाहिए क्योंकि जागरूकता ही उनका संरक्षण है। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों सहित सैकड़ो ग्रामवासी पुरुष ,महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।


