उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

ग्राम पंचायत सौरहा में फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज ब्लॉक के अंतर्गत सौरहा ग्राम पंचायत में आज फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि गुप्ता द्वारा आयोजन आयोजित किया गया ।कैंप में किसानों ने रजिस्ट्रेशन करने के लिए बढ़-चढ़कर पंजीकरण में हिस्सा लिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता और ग्राम सचिव अनूप शुक्ला ने ग्रामीणों को फॉर्म रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता इसके लाभ और सरकारी योजनाओं से मिलने वाली संभावित सहायता के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी ।उन्होंने किसानों को बताया की मुख्य रूप से किसान सम्मान निधि को सुचारू से किसानों के खातों में पहुंचे इसके लिए सरकार कैंप लगाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रही है ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्याएं ना उत्पन्न हो।
अंत में सचिवअनूप शुक्ला ने कैंप में तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी किसानों के पंजीकरण का कार्य पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण, किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!