2015 के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार।
चौक पुलिस ने पिपरा सोनाड़ी से पकड़ा, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने रविवार को वर्ष 2015 के एक मुकदमे में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे ग्राम पिपरा सोनाड़ी से पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौक पुलिस ने 11 अक्टूबर को ग्राम पिपरा सोनाड़ी निवासी घिसियावन पुत्र सूरज को गिरफ्तार किया। वह मुकदमा अपराध संख्या 291/2015 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 406 के तहत दर्ज मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित था।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह और हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।



