उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिला अपराधों से बचाव व बालिका शिक्षा के प्रति किया जागरूक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने जंगल फरजंद अली में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में क्षेत्र की करीब 65 महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय तथा महिला आरक्षी ज्योति राय और निशा कुमारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान बालिकाओं के घर से भागने की घटनाओं से जुड़ी चुनौतियों तथा परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, महिला अपराधों की रोकथाम तथा उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!