लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में मंगलवार को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने लंबित विवेचनाओं, अनावरण शेष मामलों, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा। अपहृत और गुमशुदा लोगों की बरामदगी के साथ मामलों में समयबद्ध जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस, जनसुनवाई और घटनास्थल पर पहुंचने तथा सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने को कहा।
भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने आमजन से शालीन व्यवहार करने, मिशन शक्ति केंद्र को सशक्त बनाने और पॉक्सो मामलों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में एएसपी सिद्धार्थ सहित सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने लंबित विवेचनाओं, अनावरण शेष मामलों, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा। अपहृत और गुमशुदा लोगों की बरामदगी के साथ मामलों में समयबद्ध जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया।उन्होंने यूपी 112 पीआरवी के रिस्पांस टाइम की समीक्षा करते हुए समय से घटनास्थल पर पहुंचने तथा सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने को कहा। भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। एसपी ने आमजन से शालीन व्यवहार करने, मिशन शक्ति केंद्र को सशक्त बनाने और पॉक्सो मामलों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में एएसपी सिद्धार्थ सहित सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।



