उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क निर्माण के लिए सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

 

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में छोटी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

वार्ड के सभासद सुरेंद्र कुमार द्वारा विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि इस सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत स्वीकृत की गई है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद झीनक विश्वकर्मा, निरंजन चौरसिया, संतोष जायसवाल, हरिश्चंद्र यादव, रमन यादव, बमभोले मौर्या सहित वार्ड के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

सभासद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क बन जाने से वार्ड वासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

Related Articles

Back to top button